- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- नाले में बहा अधेड़, झाड़ियों में...
रीवा न्यूज,: नाले में बहा अधेड़, झाड़ियों में मिला शव

भास्कर न्यूज। रीवा मऊगंज जिले में पहाड़ी नाले के उफान पर होने के बावजूद रास्ता पार करने की कोशिश एक अधेड़ को महंगी पड़ गई। इस घटना में मृत अधेड़ की पहचान रीवा जिले के गुढ़ क्षेत्र अंतर्गत करियाझार निवासी रामकुमार गोड़ 46 वर्ष के रूप में हुई है। मऊगंज थाना पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार को अदवा नाले में हुई है। मृतक का शव गुरुवार को घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर झाडिय़ों में मिला है। वह रिश्तेदारी में मऊगंज के कदुआमन गांव आए थे। बुधवार को घर लौटते समय उन्हें अदवा पहाड़ी नाला पार करना था। इसी दौरान बारिश के कारण नाले में अचानक तेज बहाव आ गया। बताया जा रहा है कि नाला पार करते समय उनका पैर फिसल गया और वह तेज धारा में बह गए। अंधेरा हो जाने के कारण तलाश अभियान शुरू नहीं हो पाया था। गुरुवार सुबह खोजबीन शुरू की गई। दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
Created On :   31 July 2026 1:31 PM IST











