Rewa news: टीवी शो मे सोनिका का चयन

टीवी शो मे सोनिका का चयन

डिजिटल न्यूज़ रीवा

जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीड़ा निवासी रामगोपाल साकेत की होनहार बेटी सोनिका चंद्रा ने इंडियाज टैलेंट रियलिटी टी वी शो के सीजन 7 में उत्तराखंड के रुड़की शहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पूरे रीवा जिला का नाम रोशन किया है। मैदानी निवासी ब्रिजेश गौतम ने बताया कि उत्तराखंड में लगभग १०० लोगो की प्रस्तुति के बाद इनका इस शो में चयन हुआ है। इसके पहले भी सीजन 6 में चयनित की गई थी। यह शो प्रसिद्ध संगीतकार अन्नू मालिक द्वारा आयोजित किया गया जिसमे मशहूर फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर मौजूद रहे।सोनिका की इस उपलब्धि पर उनके परिवार सहित रीवा जिले के तमाम लोगों ने खुशी जताई है।

Created On :   7 Oct 2026 4:21 PM IST

Tags

Next Story