रीवा न्यूज: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत,

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत,
परिजनों ने हाईवे पर लगाया चक्काजाम

डिजिटल डेस्क रीवा। ​मऊगंज जिले के खटखरी गांव में गुरुवार रात हाईवे-135 पर ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे 21 वर्षीय रज्जन प्रजापति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

​दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया।

ट्रक चालक की गिरफ़्तारी और आर्थिक मदद की मांग कर रहे लोगों को अधिकारियों ने मौके पर समझाइश दी और जाम खुला। बताया गया है कि रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र से ट्रक को जब्त किया गया है।


Created On :   31 July 2026 4:11 PM IST

Tags

Next Story