Satna news: नल फिटिंग के विवाद में 2 बाइक फूंकने पर 3 गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ सतना
कोलगवां थाना अंतर्गत गोपाल कॉलोनी-टिकुरिया टोला, में नल फिटिंग के विवाद में 3 लोगों ने मंगलवार की रात को तकरीबन 10 बजे मोहम्मद तस्लीम पुत्र हकीम 26 वर्ष, के घर के बाहर खड़ीं दो बाइकों में आग लगा दी। यह बात पता चलते ही पीड़ित और उसके परिजनों ने बाहर निकलकर आग बुझाने की कोशिश की, जिसमें उसके सिर पर भी चोट आ गई। इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए बुधवार दोपहर को आरोपी आशीष पुत्र पप्पू चौधरी 22 वर्ष, सनम उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र रमाकांत चौधरी 21 वर्ष और कल्लू उर्फ अर्जुन पुत्र मुकेश साकेत 20 वर्ष, निवासी टिकुरिया टोला, को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Created On :  
Tags
Next Story
