Satna news: सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

डिजिटल न्यूज़ सतना

उचेहरा थाना अंतर्गत रामपथ मार्ग पर सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अजीत पुत्र निर्भय चौधरी 26 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती मैहर, अपनी बाइक से बुधवार रात को रामपथ से होते हुए मैहर जा रहा था, तभी कुंदहरी के पास तेज रफ्तार वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारकर भाग निकला। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए घंटों इंतजार---

दुर्घटना में युवक की मृत्यु होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरचुरी भेजते हुए पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई, लेकिन डॉक्टर के नहीं पहुंचने से परिजनों के साथ पुलिस को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। लगातार देरी से आक्रोशित लोगों जब सडक़ पर उतरकर धरना देने की चेतावनी दी, तब जाकर दोपहर लगभग 1 बजे डॉक्टर मरचुरी पहुंचे, जिसके बाद पीएम की प्रक्रिया पूरी की गई।

Created On :  

Tags

Next Story