Satna News: टाइप-1डायबिटिक बच्चों के लिए मधुहारी क्लीनिक शुरू

डिजिटल डेस्क,सतना। टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित 30 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए जिला अस्पताल के ओपीडी हॉल में अलग से मधुहारी क्लीनिक शुरू की गई है। बुधवार को सीएमएचओ डॉ मनोज शुक्ला और सीएस डॉ अमर सिंह ने क्लीनिक का शुभारंभ किया।
मधुहारी क्लीनिक में पहले ही दिन टाइप-1डायबिटीज से पीड़ित 15 बच्चे रजिस्टर्ड हुए। बच्चों की स्क्रीनिंग कर इलाज किया गया। इस दौरान डॉ वीके गौतम, डॉ एमएस तोमर, आरएमओ डॉ अभिनव चौरसिया, डॉ बद्री विशाल सिंह, डॉ प्रभात सिंह, डीपीएम राकेश कर्ष, नृपेश सिंह, राज्य स्तर से अमित राठौर, संभागीय समन्वयक निमिष मिश्रा और नर्सिंग ऑफिसर पूनम गुप्ता उपस्थित रहीं।
सप्ताह में एक दिन संचालन
डॉ अनामिका राय ने बताया कि अभी फिलहाल मधुहारी क्लीनिक का संचालन सप्ताह में एक दिन गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए डॉ अखिलेश खरे और डॉ विनय मोहन तिवारी को ट्रेनिंग भी दी गई है। चिकित्सकों ने बताया कि मधुहारी क्लीनिक खुलने से टाइप-1डायबिटिक बच्चों को न केवल परामर्श और जांच की सुविधा मिलेगी, बल्कि बीमारी के प्रबंधन की सही जानकारी और इलाज भी एक ही छत के नीचे मिलेगा।
Created On :  
