Satna news: अरहर के खेत में पकड़ी गई गांजा की खेती

डिजिटल न्यूज़ सतना
उचेहरा थाना क्षेत्र की परसमनिया चौकी अंतर्गत आलमपुर गांव में अरहर के खेत में गांजे की खेती पकड़ी गई है। आरोपी चैन सिंह गोड़ पिता स्वर्गीय होशियार सिंह 54वर्ष ने खेत में अरहर के पौधों के बीच गांजा के पौधे लगा रखे थे। पुलिस ने खेत से 5 से 6 फीट लंबे हरे गांजा के 60 पेड़, वजन 18 किलो जब्त कर आरोपी चैन सिंह गोड़ को गिरफ्तार कर लिया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ उचेहरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत कायमी कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परसमनिया चौकी प्रभारी संतोष सिंह धुर्वे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उक्त कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश भी की, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
Created On :  
Tags
Next Story
