Satna news: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूल बस क्षतिग्रस्त

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूल बस क्षतिग्रस्त
कई छात्र और महिला टीचर घायल

डिजिटल न्यूज़ सतना

रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत महुडर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी, जिससे कई छात्र और एक महिला शिक्षक को चोट आ गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर को तकरीबन 3 बजे बेला में संचालित स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर महुडर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे छात्र एवं शिक्षिका घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी चालक मौके से भाग निकला, तो वहीं खबर लगते ही बेला चौकी प्रभारी रंजीत सिंह ने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को तुरंत हॉस्पिटल रवाना किया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Created On :  

Tags

Next Story