- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- घर में सेंध लगाकर लाखों की ज्वैलरी...
सतना न्यूज: घर में सेंध लगाकर लाखों की ज्वैलरी कर दी पार

डिजिटल डेस्क सतना। कोटर थाना अंतर्गत सेमरी गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नकदी और ज्वैलरी सहित 6 लाख का सामान पार कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने मकान के मुख्य द्वार और कमरे के अंदर गंदगी भी फैला दी थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात को इंदल पांडेय और उनके परिजन खाना खाकर सो गए, तब देर रात पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर के अंदर घुसे अज्ञात बदमाशों ने दबे पांव घर की तलाशी लेते हुए पेटियों वाले कमरे को खोज निकाला और ताला तोडक़र सामान उलट-पलट करते हुए नकदी समेत सोने-चांदी की ज्वैलरी समेट ले गए। वारदात के दौरान शातिर चोरों ने भंडार कक्ष में गंदगी फैलाई तो मेन गेट के बाहर भी गंदगी कर चंपत हो गए। गुरुवार सुबह जब पांडेय परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत ही यह जानकारी थाने में दी गई, लिहाजा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। चोरी गए गहनों की कीमत 6 लाख से अधिक बताई गई है।
Created On :   11 Sept 2026 3:21 PM IST











