- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- दुकान से तार और बैटरी पार,
सतना न्यूज: दुकान से तार और बैटरी पार,

डिजिटल डेस्क सतना। मैहर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान से बैटरी और तार चोरी होने की बात सामने आई है, जिसमें कुख्यात महिला चोर गिरोह का हाथ होने की बात पता चली है। पुलिस के मुताबिक पिछले काफी समय से भूमिगत रहे गिरोह की गतिविधियां मैहर क्षेत्र में एक बार फिर सामने आई हैं। बीते दिन इस गिरोह ने कोतवाली क्षेत्र में जेल रोड पर संचालित ट्रैक्टर पार्ट्स और बैटरी की दुकान के संचालक की व्यस्तता का फायदा उठाकर बैटरी और तार चोरी कर ली। यह बात पता चलते ही व्यापारी के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो बैटरी शॉप के पास कुछ महिलाएं संदिग्ध हालत में घूमती नजर आईं, जिन्हें चिन्हित कर धरपकड़ के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं।
Created On :   11 Sept 2026 3:23 PM IST











