- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- कार और बाइक की भिड़ंत के बाद दो...
सतना न्यूज: कार और बाइक की भिड़ंत के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट

डिजिटल डेस्क सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र में बिरला रोड पर कार और बाइक की भिड़ंत के बाद बीच सडक़ पर जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ भी की गई, मगर लोगों ने वीडियो बनाने के अलावा कुछ नहीं किया, न तो पुलिस को सूचित किया और न ही बीच-बचाव में आगे आए। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को तकरीबन 9 बजे बिरला रोड पर सिंधी कैंप प्रवेश द्वार के पास दो मोटरसाइकिलों में 4-5 युवक बढ़इया टोला की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आई कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और भागने लगा। तब बाइक सवारों ने पीछा कर गाड़ी को रोक लिया और तोडफ़ोड़ करने के साथ कार सवारों से मारपीट करने लगे, जिससे मौके पर जाम लग गया और देखने वालों की भीड़ लग गई।
वीडियो बनाती रही पब्लिक, पुलिस भी नहीं पहुंची ---
विवाद के बीच ही कार सवारों की तरफ से कई लोग इकट्ठा हो गए और बाइक सवार युवकों पर धावा बोल दिया। लगभग आधे घंटे तक बीच सडक़ पर दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद भी मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोलगवां थाने का एक सिपाही तक मौके पर नहीं आया। आखिर में बाइक सवार कमजोर पडऩे लगे और पतली गली पकडक़र भाग निकले, जिसके पश्चात कार सवार भी आगे बढ़ गए। अभी तक किसी की भी तरफ से थाने में शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
Created On :   12 Sept 2026 4:03 PM IST











