Satna News: आबादी के बीच पहुंचा हाथी, कच्चे मकान और फसलें क्षतिग्रस्त

आबादी के बीच पहुंचा हाथी, कच्चे मकान और फसलें क्षतिग्रस्त
वन विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

डिजिटल डेस्क,सतना। बांधवगढ़ नेशनल पार्क से आया हाथी वनमंडल मैहर के अमरपाटन वन परिक्षेत्र में गुरुवार की शाम आबादी क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 9 और 10 सितंबर की दरमियानी रात हाथी गोरसरी घाटी के पास गोरसरी पहाड़ से नीचे उतरकर ग्राम किरहाई, ओबरा, छिरहाई, चोरखरी, भीषमपुर, पठरा और छांईन के आसपास पहुंच गया। इस दौरान हाथी ने कुछ कच्चे मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचाया।

मैहर डीएफओ विद्याभूषण मिश्रा ने बताया कि स्थिति की सूचना मिलते ही वन विभाग ने पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से हाथी की गहन निगरानी शुरू कर दी है। वन अमले ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर कच्चे मकानों में रह रहे ग्रामीणों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। हाथी की लाइव ट्रैकिंग की गई, जिससे समय रहते लोगों को सुरक्षित करने में मदद मिली और संभावित जनहानि टल गई।

रेडियो कॉलर से सतत मॉनिटरिंग

डीएफओ के अनुसार हाथी की गतिविधियों पर रेडियो कॉलर के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है।

Created On :   10 Sept 2026 8:32 PM IST

Tags

Next Story