Satna News: जुआ-फड़ पर छापा, 20.94 लाख के वाहन और नकदी समेत 14 गिरफ्तार

जुआ-फड़ पर छापा, 20.94 लाख के वाहन और नकदी समेत 14 गिरफ्तार
नकदी समेत आधा दर्जन कार और बाइक जब्त करते हुए सतना-पन्ना के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

डिजिटल डेस्क,सतना। उचेहरा पुलिस ने परसमनिया-पठार के महाराजपुर में जुआ-फड़ पर छापा मारकर लाखों की नकदी समेत आधा दर्जन कार और बाइक जब्त करते हुए सतना-पन्ना के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।

टीआई सतीश मिश्रा के मुताबिक महाराजपुर रोड स्थित जंगल में ताश के पत्तों पर रुपयों के हार-जीत के बड़े-बड़े दांव लगाए जाने की पुख्ता सूचना मिलने पर एक टीम के साथ चौतरफा घेराबंदी कर दबिश दी गई तो दो दर्जन लोग जुआ खेलते मिले, जिनको हिरासत में लेते हुए 1 लाख 29 हजार नकदी के साथ 19 लाख 65 हजार कीमत की कार क्रमांक एमपी 19 जेडक्यू 7397, एमपी 35 सीए 1535, एमपी 19 टीओ 0814, एमपी 35 जेडएफ 6076, बाइक क्रमांक एमपी 35 जेडए 8689 और एमपी 35 जेडए 1492 को जब्त कर लिया गया।

इन पर अपराध दर्ज

जुआ-फड़ पर की गई छापामार कार्रवाई में आरोपी अवधेश उर्फ मुनि सिंह पिता हरिगोविन्द सिंह 40 वर्ष, सुशील सिंह उर्फ आशीष प्रताप सिंह परिहार पिता रणप्रताप सिंह 36 वर्ष, निवासी अमकुई, दिलीप सिंह परिहार पिता रामनरेश सिंह 28 वर्ष, निवासी पुरैना, राजकिशोर मिश्रा पिता रामनिवास मिश्रा 37 वर्ष, निवासी बहेरवा, प्रमोद शर्मा पिता रमाकांत शर्मा 48 वर्ष, निवासी भटवा टोला, उमाकांत प्रजापति पिता नत्थूलाल 40 वर्ष, निवासी कुम्हरान मोहल्ला, थाना जसो, रामसरोवर त्रिवेदी पिता श्यामसुन्दर त्रिवेदी 50 वर्ष, निवासी देवरी, थाना सिंहपुर, प्रदीप शर्मा पिता रामकृष्ण शर्मा 26 वर्ष, निवासी बड़वारा, शाबिर मोहम्मद पिता अब्दुल हबीब 45 वर्ष, निवासी रानीगंज मोहल्ला, जावेद बक्स पिता सफी बक्स 28 वर्ष, निवासी दहलान चौक-पन्ना, जयपाल सिंह परमार पिता शंकर सिंह परमार उम्र 40 वर्ष, प्रताप सिंह परमार पिता त्रिलोक सिंह 40 वर्ष, निवासी सेमरिया, बंसगोपाल शुक्लाए पिता जीवनलाल 51 वर्ष और मनोज द्विवेदी पिता बाबूलाल 38 वर्ष, निवासी बड़वारा, जिला पन्ना, को गिरफ्तार किया गया है।

Created On :   29 Jun 2026 6:23 PM IST

Tags

Next Story