- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सूने मकान में चोरी का खुलासा,
सतना न्यूज: सूने मकान में चोरी का खुलासा,
सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की ज्वैलरी की चोरी का 48 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है जिनके कब्जे 16.50 लाख के गहने भी बरामद किए गए हैं
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अकील मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय असीर मोहम्मद, निवासी मौलवी नगर नजीराबाद, बीते 31 जुलाई को घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ बाहर चले गए थे।तब देर रात बदमाशों ने ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की ज्वैलरी चोरी कर ली।1 अगस्त की सुबह पड़ोसी से खबर मिलने पर अकील घर लौटे और चोरी गये सामान की लिस्ट के साथ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
तब गिरफ्त में आए आरोपी
तब पुलिस टीम ने मुखबिरी को सक्रिय करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर दो संदेहियों की पहचान मोहम्मद अरमान, पिता मोहम्मद. नौशाद और, मोहम्मद हम्माद, पिता मोहम्मद इसराइल, निवासी नजीराबाद के रूप की गई,जिनको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 16 लाख 50 हजार के गहने बरामद किए गए हैं।
Created On :   3 Aug 2026 6:53 PM IST












