सतना न्यूज: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बंदी

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बंदी
आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया


डिजिटल डेस्क सतना। रामपुर बाघेलान पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रमेश उर्फ भोला पुत्र खिलाड़ी कोल 20 वर्ष, निवासी नरसिंहपुर-बघंड़ा, ने कई महीने पहले 17 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती करते हुए शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद भी कई बार दैहिक शोषण किया, मगर जब पीडि़ता ने रिश्ते की बात छेड़ी तो आरोपी मुकर गया। ऐसे में परेशान पीडि़ता ने परिजनों को आपबीती सुनाते हुए रविवार शाम को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


Created On :   4 Aug 2026 2:43 PM IST

Tags

Next Story