Satna news: कोठी के गुलुवा गांव में तेंदुए का हमला, 8 भेड़ों को मार डाला

तेंदुए के हमले से दहशत

डिजिटल न्यूज़ सतना

वन परिक्षेत्र सतना कोठी सर्किल के ग्राम गुलुवा में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। गांव निवासी रामसोहन पाल उर्फ बिट्टू के घर के बाहर बाड़े में बंधी 8 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 6 भेड़ें घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। रामसोहन पाल ने बताया कि रात में सभी भेड़ें बाड़े में बंधी थीं। सुबह परिवार के सदस्य जब बाड़े में पहुंचे तो 8 भेड़ें मृत पड़ी थीं और कई अन्य घायल थीं। इसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर रेंजर शुभम दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में तेंदुए के हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सुबह से हो रही बारिश के कारण घटनास्थल पर किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान नहीं मिल सके, जिससे हमले की पुष्टि करना मुश्किल हो रहा है।

एक महीने में चौथी घटना, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत:----

आबादी क्षेत्र में जंगली जानवरों की लगातार बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में चिंता गहराने लगी है। बीते एक महीने में जिले में पशुओं पर जंगली जानवर के हमले की यह चौथी घटना है।

इससे पहले 9 जुलाई की रात कोठी वन क्षेत्र के शिवसागर और मौहार गांव में तेंदुए ने बाड़ों में घुसकर भेड़-बकरियों का शिकार किया था। वहीं 22 जुलाई की रात चित्रकूट क्षेत्र के साड़ा गांव में भी तेंदुए के हमले में कई बकरियां मारी गई थीं

Created On :   5 Aug 2026 1:54 PM IST

Tags

Next Story