सिवनी न्यूज: सिवनी में स्थापित होगा फूड पार्क : मुख्यमंत्री मोहन यादव

सिवनी में स्थापित होगा फूड पार्क : मुख्यमंत्री मोहन यादव
इससे कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे

डिजिटल डेस्क, सिवनी

सिवनी में फूड पार्क की स्थापना की जाएगी। सिवनी के लिए यह घोषणा सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी की सिमरिया मंडी प्रांगण में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि उत्पादों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन होने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिले, इसी उद्देश्य से सिवनी में शीघ्र ही फूड पार्क की स्थापना की जाएगी। इससे कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी की कृषि विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले का जीराशंकर अपनी विशिष्ट सुगंध और स्वाद के कारण अलग पहचान रखता है। साथ ही बड़े आकार और मिठास से भरपूर सिवनी का जंबो सीताफल भी जिले की विशेष पहचान बन रहा है। जिले में टमाटर, मिर्च, अलसी, सरसों और सूरजमुखी जैसी फसलों की खेती भी किसानों के लिए महत्वपूर्ण संभावनाएं प्रस्तुत करती है।


Created On :  

Tags

Next Story