Seoni news: नगर पालिका कर्मी हड़ताल पर

नगर पालिका कर्मी हड़ताल पर
हड़ताल में दैनिक वेतन भोगी, आउट सोर्स के साथ ही नियमित कर्मी भी शामिल

डिजिटल न्यूज़ सिवनी

वेतन में हर माह हो रहे विलम्ब और पिछले माह का वेतन अब तक न मिलने से गुस्साए नगर पालिका परिषद सिवनी के कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर चले गए. नगर पालिका कर्मी सुबह 10 बजे के पहले ही कार्यालय के समक्ष एकत्र हो गए और तत्काल वेतन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. हड़ताल में दैनिक वेतन भोगी, आउट सोर्स के साथ ही नियमित कर्मी भी शामिल हो गए. स्वास्थ्य विभाग के अमले के भी हड़ताल में उतरने से शहर की साफ सफाई व्यवस्था भी ठप पड़ गई. अधिकारी उन्हें समझाइश देते रहे लेकिन प्रदर्शन जारी रहा.

Created On :   20 Aug 2026 3:59 PM IST

Tags

Next Story