Lakhnadon/Seoni news: अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग बच्ची का शारीरिक शोषण

अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग बच्ची का शारीरिक शोषण
नाबालिग बच्ची को अगवा कर रफूचक्कर हो गया आरोपी

डिजिटल न्यूज़ लखनादौन

-‘बेटी बचाओ’ के बड़े-बड़े नारों और POCSO जैसे सख्त कानूनों की धज्जियां उड़ाने वाला एक सनसनीखेज मामला लखनादौन से सामने आया है। एक तरफ लाचार विधवा माँ अपनी मासूम बेटी को दरिंदों के चंगुल से छुड़ाने के लिए खाकी की चौखट पर दर-दर की ठोकरें खाकर अपनी आंखें सुजा चुकी है, वहीं दूसरी तरफ 3 साल तक यौन शोषण करने वाला आरोपी कैलाश पटेल और उसकी ढाल बना उसका पिता महेश पटेल पुलिस को ठेंगा दिखाकर खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं।

ब्लैकमेलिंग, धमकी और सरेआम अपहरण की खौफनाक दास्तान :-पीड़ित विधवा माँ ने जो आंखों देखे और सहे हुए दर्द का खुलासा किया है, वह रोंगटे खड़े करने वाला है:-3 साल से अश्लील वीडियो का खौफ: टीले पथरिया निवासी थाना लखनादौन का आरोपी कैलाश पटेल पिछले 3 सालों से नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

वायरल करने की धमकी:कैलाश पटेल बच्ची को धमकी देता था कि "अगर मुंह खोला या शिकायत की, तो वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दूंगा और तुझे मेरे साथ भागकर शादी करनी ही पड़ेगी।"आरोपी के पिता महेश पटेल की दबंगई और साज़िश: हद तो तब पार हो गई जब पिछले साल आरोपी का पिता महेश पटेल (निवासी: टीले पथरिया) खुद पीड़ित विधवा माँ के घर पहुंचा और खुलेआम रंगदारी दिखाते हुए बोला— "मेरे लड़के से शादी कर दो, वरना वो तो भगाकर ले ही जाएगा और तुम कुछ नहीं कर पाओगी।"आखिरकार पिछले महीने वही हुआ। बाप महेश पटेल के पूरे सहयोग और साज़िश के तहत बेटा कैलाश पटेल नाबालिग बच्ची को अगवा करके रफूचक्कर हो गया।इतनी बड़ी वारदात—जिसमें 3 साल तक POCSO का अपराध, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, खुली धमकी और पिता-पुत्र द्वारा अपहरण शामिल है—के बावजूद लखनादौन पुलिस ने सिर्फ अज्ञात लोगों के नाम से दिनांक 04/07/2026 कि दोपहर को ‘गुमशुदगी’ (Missing) का एक सूखा पर्चा थमाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली!

लखनादौन थाने के विवेचना अधिकारी एएसआई (ASI) प्रदीप शर्मा ने पुलिसिया कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए दावा किया:

"हमारी टीम मामले की बेहद बारीकी से पड़ताल कर रही है। इन विगत दिनों में हमने करीब 15 सीडी/कॉल डिटेल (CDR) एकत्रित किए हैं। बाहर से साइबर सेल और 'मेटा' (Meta) के माध्यम से लोकेशन की जानकारी जुटाई जा रही है। जैसे ही सटीक लोकेशन मिलती है, त्वरित ही मौके पर हमारी टीम दबिश के लिए निकल पड़ती है। जल्द ही युवक हमारे हाथ लगेगा और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"


जनता का तीखा सवाल: आश्वासन बहुत हुआ, अब सख्त एक्शन कब?

धाराएं तब्दील क्यों नहीं? 15 सीडी और साइबर सेल के चक्कर के बीच पुलिस अब तक मामले को साधारण 'गुमशुदगी' BNS 2023 कि धारा 137(2) के तहत मामले को अज्ञात लोगों के नाम से संज्ञान लिया गया, बल्कि इन धाराओं को बढ़ाकर POCSO Act, ब्लैकमेलिंग (IT Act) और मुख्य आरोपी कैलाश पटेल व सह-आरोपी पिता महेश पटेल पर अपहरण (IPC 363/366) की कड़ी धाराओं में दर्ज करने से क्यों कतरा रही है?

बाप महेश पटेल पर कार्रवाई कब? जिस पिता ने सरेआम धमकी दी और बेटे के साथ मिलकर नाबालिग को भगाने में सहयोग किया, वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों है?

कब लौटेगी विधवा की बेटी? एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है, आखिर कब तक एक माँ अपनी बेटी की सलामती के लिए खाकी के दफ्तरों में घिसटती रहेगी?

निष्कर्ष: लखनादौन पुलिस प्रशासन को अब दावों से निकलकर धरातल पर कड़ा प्रहार करना होगा। आरोपी कैलाश पटेल और साज़िशकर्ता पिता महेश पटेल को तुरंत सलाखों के पीछे डाला जाए और नाबालिग बच्ची को सही-सलामत बरामद कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।

Created On :   17 Aug 2026 1:32 PM IST

Tags

Next Story