- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- पेट्रोल पंपों की अब हर माह होगी...
Seoni news: पेट्रोल पंपों की अब हर माह होगी जांच

डिजिटल न्यूज़ सिवनी
पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता और मात्रा में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए जिले के पेट्रोल पंपों पर अब नियमित और आकस्मिक जांच होगी। कलेक्टर नेहा मीना ने इसके लिए जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया है। जांच दल के नोडल अधिकारी जिला आपूर्ति अधिकारी होंगे। टीम में संबंधित सहायक आपूर्ति अधिकारी, नापतौल विभाग के निरीक्षक और संबंधित तेल कंपनी के सेल्स ऑफिसर शामिल रहेंगे। जिला स्तर पर गठित टीम जिले के पेट्रोल पंपों का हर माह निरीक्षण करेगी। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता, मात्रा, प्रदाय एवं वितरण व्यवस्था तथा निर्धारित वैधानिक मानकों की जांच की जाएगी। जांच में अनियमितता मिलने पर पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ संबंधित अधिनियम और नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। जांच दल को अपनी कार्रवाई का साप्ताहिक प्रतिवेदन जिला आपूर्ति कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
Created On :   14 Aug 2026 3:49 PM IST












