- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- जनता के बीच अमले सहित पहुंचे नपा...
सिवनी न्यूज: जनता के बीच अमले सहित पहुंचे नपा अध्यक्ष, सुनी समस्याएं

भास्कर न्यूज, सिवनी | मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने शुक्रवार को सीएमओ व अमले के साथ जनता के बीच दस्तक देकर उनकी समस्याएं सुनी। वे सिवनी नगरीय क्षेत्र के महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 02 में पहुंचे। नागरिको की समस्याओं को सुन उनके त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जन के बीच जाकर उनकी समस्याओं के निराकरण के इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनकल्याण अंतर्गत क्षेत्रों में भ्रमण कर, निरीक्षण एवं जनसंवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाना है। सीएम हेल्पलाईन, जनसुनवाई जन आवेदन में प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करना है। विदित होवे कि पूरे देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने यह अभियान शुरू किया है। इस अवसर पर सीएमओ दिशा डेहरिया, पार्षद रविशंकर गुड्डा भांगरे, रामकुमारी बरमैया, गोपाल पवमें, भरत राहंगडाले, सहायक यंत्री देवेश्वरी धुर्वे, राजस्व निरीक्षक गजेन्द्र पाण्डे, निकाय के समस्त उपयंत्री विकास मेहरा, ऋषिकेश शर्मा, रोजिया डोंगरे, स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित आनंद पंजवानी, दीपक ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Created On :   14 Aug 2026 4:04 PM IST












