सिवनी न्यूज: 22 से बदले समय पर चलेगी छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट पैसेंजर

22 से बदले समय पर चलेगी छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट पैसेंजर
समय सारिणी में किया गया बदलाव

डिजिटल डेस्क सिवनी छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी संख्या 58823 आगामी 22 अगस्त से बदले समय पर चलेगी। रेलवे ने इसकी समय सारिणी में यात्री सुविधा के मद्देनजर बदलाव किया है, जो कि उक्त तिथि से लागू होने जा रहा है। संशोधित समय-सारणी के अनुसार उक्त पैसेंजर गाड़ी छिंदवाड़ा से सुबह 07:15 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों एवं हॉल्ट पर निर्धारित ठहराव के बाद 12:30 बजे मंडला फोर्ट पहुंचेगी। इससे गाड़ी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस से जबलपुर से नैनपुर जंक्शन आने वाले यात्री भी मंडला फोर्ट जाने के लिए इस पैसेंजर गाड़ी की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। जारी जानकारी के अनुसार सुबह छिंदवाड़ा से रवाना होकर पैसेंजर गाड़ी घाट परासिया हॉल्ट 07:25 बजे, उमरिया इसरा हॉल्ट 07:30 बजे, झिलमिली 07:37 बजे, मरकाहांडी हॉल्ट 07:45 बजे, चौरई 07:55 बजे, कपूरधा हॉल्ट 08:03 बजे, समसवाड़ा हॉल्ट 08:08 बजे, पिपरडाही 08:18, मातृधाम हॉल्ट 08:29 बजे तथा सिवनी सुबह 08:45 बजे पहुंचेगी। सिवनी से 08:50 बजे छूटकर भोमा 09:11 बजे, कान्हीवाड़ा हॉल्ट 09:19 बजे, जुर्तरा हॉल्ट 09:25 बजे, पलारी 09:33 बजे, खैरी हॉल्ट 09:43 बजे, केवलारी 09:51 बजे, बोथिया 09:58 बजेे, गंगाटोला हॉल्ट 10:04 बजे, खैररांजी हॉल्ट 10:11 बजे, नैनपुर जंक्शन 11:20 बजे, धतूरा अलीपुर हॉल्ट 11:37 बजे, जामगांव हॉल्ट 11:42 बजे, रामपुरी हॉल्ट 11:49 बजे, चिरईडोंगरी 11:55 बजे, सिमरिया कजरवाड़ा हॉल्ट 12:03 बजे, बम्हनी बंजर हॉल्ट 12:10 बजे, लिमरुआ हॉल्ट 12:17 बजे तथा मंडला फोर्ट स्टेशन पर दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी।


Created On :   20 Aug 2026 4:05 PM IST

Tags

Next Story