Sidhi news: मोबाइल हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

मोबाइल हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव
सिटी कोतवाली में युवती ने की शिकायत :जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल न्यूज़ सीधी

सिटी कोतवाली थाना में एक 19 वर्षीय युवती ने राज जायसवाल के खिलाफ शिकायत देकर मोबाइल हैक करने, निजी फोटो-वीडियो का दुरुपयोग करने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत 21 सितंबर को पुलिस को दी गई है।शिकायत में युवती ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उसकी मुलाकात अन्य युवती के मोबाइल के माध्यम से राज जायसवाल से हुई थी। युवती का आरोप है कि राज ने उसका मोबाइल देखने के बहाने मोबाइल एवं जीमेल आईडी हैक कर ली। इसके बाद उसके व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम अकाउंट तक पहुंच बनाकर उसकी फोटो-वीडियो डाउनलोड करने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी द्वारा फोन पर लगातार गाली-गलौज करते हुए उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि उसकी बात नहीं मानने पर फोटो-वीडियो को वायरल करने तथा उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी गई। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने की बात कहकर उसे डराया-धमकाया गया।

शिकायत में युवती ने पिंकी प्रजापति से संपर्क कर कथित साजिश की बात करने का भी उल्लेख किया है। युवती का आरोप है कि राज जायसवाल और एक युवती द्वारा उसे अपने जाल में फंसाकर लगातार फोन पर धमकियां और गालियां दी जा रही हैं। युवती ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने तथा उसकी फोटो-वीडियो हटवाने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। टीआई दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि एक शिकायती आवेदन मिला है, पुलिस मामले की जांच कर रही

Created On :   23 Sept 2026 4:24 PM IST

Tags

Next Story