MP News: सीधी के मऊ में हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका, वन विभाग की गश्ती टीम पर उठे सवाल

सीधी के मऊ में हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका, वन विभाग की गश्ती टीम पर उठे सवाल
मध्यप्रदेश में सीधी के मऊ में हाथी की संदिग्ध मौत। करंट लगने की आशंका। वन विभाग की गश्ती टीम पर उठे सवाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में सीधी के मऊ में हाथी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। हालफिलहाल वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की सूचना मिली है।

स्थानीय लोग की ओर से वन विभाग की गश्ती टीम पर सवाल उठ रहे है। शुरुआती तौर पर करंट लगने की आशंका से हाथी की संदिग्ध मौत होना बताया जा रहा है। हालांकि हाथी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के असली कारणों की सटीक पुष्टि की जाएगी। लेकिन हाथी की संदिग्ध मौत से वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम हाथी की निगरानी करने और सुरक्षित रखने में नाकाम रही। हाथियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए ।

बताया जा रहा है कि इलाके में बीते कुछ दिनों से दो हाथियों की आवाजाही निरंतर देखी जा रही थी, लेकिन एक हाथी के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों द्वारा विभाग की मुस्तैदी और ट्रैकिंग सिस्टम पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Created On :   19 Sept 2026 12:16 PM IST

Tags

Next Story