MP News: भोपाल में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण की, सीएम डॉ मोहन यादव ने की ई-स्कूटी की सवारी

भोपाल में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण की, सीएम डॉ मोहन यादव ने की ई-स्कूटी की सवारी
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय शिवाजी नगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत आयोजित मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण की। सीएम डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी प्रदान की। सीएम ने छात्रों के संवाद भी किया।

यही नहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेधावी छात्रा के पीछे बैठकर ई-स्कूटी की सवारी भी की, मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय शिवाजी नगर में आयोजित हुआ। सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान सीएम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा के लिए इस वर्ष का बजट ₹38,000 करोड़ का है, हमारी सरकार बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा मध्यप्रदेश सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी दे रही है। आज मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई है। प्रदेश के बच्चे मेडिकल, लॉ, सीए, कृषि सहित अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं और अपनी पहचान बना रहे हैं।

Created On :   19 Sept 2026 12:40 PM IST

Tags

Next Story