MP News: दीपोत्सव, उज्जैन में जलेंगे 33 लाख दीपक, रामघाट पर 25 हजार वॉलेंटियर, 3 हजार जवान तैनात

दीपोत्सव, उज्जैन में जलेंगे 33 लाख दीपक, रामघाट पर 25 हजार वॉलेंटियर, 3 हजार जवान तैनात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिन पर गुरुवार को मप्र में आशीर्वाद का दीया के रूप में जगह-जगह भाजपा-राज्य सरकार ने दीपोत्सव मनाया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिन पर गुरुवार को मप्र में आशीर्वाद का दीया के रूप में जगह-जगह भाजपा-राज्य सरकार ने दीपोत्सव मनाया। उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद नितिन नबीन की उपस्थिति में सबसे बड़ा आयोजन में हुआ। नितिन नबीन और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वे रोड शो किया। दत्त अखाड़ा घाट पहुंचे। यहां से नाव से रामघाट पहुंचे। यहां शिप्रा की आरती कर दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां, महाकाल लोक, रामघाट, क्षिप्रा नदी के घाटों, कार्तिक मेला प्रांगण, घरों, दुकानों में 25 लाख सहित कुल 33 लाख 27 हजार दीए जलाए गए।

प्रदेश के सभी जिलों और 845 आईकॉनिक प्लेस में 3 करोड़ 55 लाख दीये एकसाथ जलाये गये। सिर्फ उज्जैन में ही 33 लाख 27 हजार दीये एक साथ प्रज्ज्वलित कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया। उज्जैन के शिप्रा के रामघाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किये। उज्जैन में शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों सहित महाकाल लोक में सायं 7 बजे सायरन बजने के साथ सभी लोगों ने मिलकर दीप जलाए।

उज्जैन के क्षिप्रा घाटों पर सायरन की आवाज के साथ ही दीया जलाया गया। कार्यक्रम के अतिथि, 25 हजार से अधिक वॉलिंटियर्स, श्रद्धालु और नागरिकों ने एक साथ दीए जलाए। लाखों दीप प्रज्ज्वलन के साथ घाट घाट जगमग हो उठे। उज्जैन में शिप्रा तट के रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट के साथ महाकाल महालोक में भी दीपोत्सव कार्यक्रम में 33 लाख 27 हजार दीपों का प्रज्जवलन किया गया।

उज्जैन में दीपक में तेल के लिए लगभग 45 हजार लीटर तेल, 1 हजार किलो कपूर, लगभग 35 लाख रुई की बातियां, 50 हजार मोमबत्तियां और दीपक जलाने के लिए हजारों माचिस पैकेट की व्यवस्था की गई। साथ ही हजारों वॉलेंटियर्स की तैनाती की गई।

करीब 25 हजार वॉलंटियर्स को दीपोत्सव के लिए जिम्मेदारियां दी गई हैं। उत्सव में 500 से अधिक कलाकार शामिल हुए। महाकाल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गायन, वादन, नृत्य और युवाओं के लिए भजन जैमिंग किया गया। सुरक्षा के लिहाज से 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए। करीब 2 हजार अतिरिक्त जवान पुलिस मुख्यालय भोपाल से बुलाए गए। ट्रैफिक में 450 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

प्रदेश के आईकॉनिक प्लेस में हुआ दीप प्रज्ज्वलन

प्रदेश के प्रमुख आईकॉनिक जगहों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसमें ग्वालियर जिले के 11, शिवपुरी के 11, गुना के 10, अशोकनगर के 11, दतिया के 14, भिण्ड के 10, मुरैना के 18, श्योपुर कला के 80, इंदौर के 32, बड़वानी के 27, धार के 32, झाबुआ के 11, आलीराजपुर के 4, खरगोन के 10, खण्डवा के 27, बुरहानपुर के 15, उज्जैन के 10, नीमच के 15, देवास के 17, शाजापुर के 16, आगर के 7, रतलाम के 17, मंदसौर के 15, भोपाल के 21, सीहोर के 10, रायसेन के 18, विदिशा के 18, राजगढ़ के 11, नर्मदापुरम के 10, बैतूल के 144, हरदा के 10, सागर के 10, दमोह के 11, पन्ना के 10, छतरपुर के 10, टीकमगढ़ के 13, निवाड़ी के 10, रीवा के 11, मऊगंज के 10, सीधी के 15, सिंगरौली के 10, सतना के 17, मैहर के 11, शहडोल के 10, अनूपपुर के 10, उमरिया के 27, डिण्डौरी के 10, जबलपुर के 12, कटनी के 13, बालाघाट के 22, छिंदवाड़ा के 11, पाण्डुर्ना के 10, नरसिंहपुर के 10, सिवनी के 16 और मण्डला के 17 के आईकॉनिक जगहों पर बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किये गये।

ब्लड कैंप भी लगाए

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश में 290 जगहों पर रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत शिविर का शुभारंभ किया। शिविरों में समाचार लिखे जाने तक 6 हजार 744 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।

Created On :   19 Sept 2026 1:09 AM IST

Tags

Next Story