MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी के जन्मदिवस के मौके पर भोपाल के जेपी अस्पताल में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी के जन्मदिवस के मौके पर भोपाल के जेपी अस्पताल में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित "सेवा मेरा योगदान" कार्यक्रम , सीएम ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया उत्साहवर्धन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित "सेवा मेरा योगदान" कार्यक्रम में शासकीय जयप्रकाश चिकित्सालय, भोपाल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया, साथ ही, उन्होंने रक्तदाताओं से संवाद कर रक्तदान के महत्व और इससे जरूरतमंदों को मिलने वाली जीवनरक्षा के संबंध में जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशवासियों, प्रदेशवासियों, विश्ववासियों को बधाई दी। सीएम ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है। हम सबका सौभाग्य है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 साल में भारत और भारत की ताकत को, भारत की प्रतिभा को हर क्षेत्र में दुनिया के सामने पुनर्प्रतिष्ठित करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हमारे बीच पधारने वाले हैं।

Created On :   17 Sept 2026 12:56 PM IST

Tags

Next Story