- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख...
MP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पहुंचे इंदौर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत इंदौर पहुंचे। पीएम मोदी के 76 वें जन्मदिवस के मौके पर इंदौर और उज्जैन में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाए रहे है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और संघ प्रमुख के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से मध्यप्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कुछ दिन तक सभी की नजर मध्यप्रदेश के सियासी माहौल पर रहने वाली है।
यह भी पढ़े -राहुल के छात्रों की गूंज से पहले मालवा प्रांत में संघ प्रमुख भागवत की धर्म संसद, नबीन भी मप्र दौरे पर
आपको बता दें संघ प्रमुख 17 से 19 सितंबर तक मध्यप्रदेश दौरे पर है, जबकि बीजेपी अध्यक्ष नवीन दो दिन 17-18 सितंबर को मध्यप्रदेश दौरे पर है, वे आज इंदौर में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, उसके बाद उज्जैन में जाएंगे, जहां आज शाम और कल कई कार्यक्रम में शामिल होंगे, इंदौर या उज्जैन में संघ चीफ और बीजेपी अध्यक्ष की मुलाकात हो सकती है, इस मुलाकात से निकलने वाले सियासी संदेश पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।
यह भी पढ़े -राहुल के छात्रों की गूंज से पहले मालवा प्रांत में संघ प्रमुख भागवत की धर्म संसद, नबीन भी मप्र दौरे पर
ये मुलाकात की चर्चा इसलिए और विशेष हो जाती है, क्योंकि राहुल गांधी के छात्रों की गूंज इंदौर में आयोजित कार्यक्रम से पहले होने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी और संघ दोनों प्रमुखों के बीच कई अहम संगठनात्मक मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज मालवा से निकलने वाले सियासी संदेश पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत 18 सितंबर से धर्म संसद को भी संबोधित करेंगे।
Created On :   17 Sept 2026 1:34 PM IST











