MP News: प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे, कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, भारत में जन्मे चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म: सीएम डॉ मोहन यादव

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे, कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, भारत में जन्मे चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म: सीएम डॉ मोहन यादव
भारत में जन्मे चीता, KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया है। प्रोजेक्ट चीता के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि!

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मे चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया है। प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे के अगले दिन ही यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

इसे लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जानकारी देते हुए कहा प्रोजेक्ट चीता के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि! मध्य प्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के ठीक अगले दिन, कूनो नेशनल पार्क से एक शानदार खबर आई - भारत में जन्मे चीता, KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, इन नन्हे मेहमानों का आगमन भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक बेहतरीन उपलब्धि है। कूनो में चीता की बढ़ती आबादी से वाइल्डलाइफ टूरिज्म, स्थानीय लोगों की आजीविका और इकोसिस्टम संरक्षण को मजबूती मिल रही है, इसके लिए कूनो और प्रोजेक्ट चीता परिवार को बहुत-बहुत बधाई!

Created On :   18 Sept 2026 2:47 PM IST

Tags

Next Story