- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 25 लाख दीपों से जगमगाई महाकाल की...
PM मोदी का जन्मदिन: 25 लाख दीपों से जगमगाई महाकाल की नगरी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (17 सितंबर) जन्मदिन है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इंदौर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान करीब 25 लाख दीपों से उज्जैन नगरी जगमगा उठी। इसकी शुरुआत सीएम मोहन यादव ने की।
यह भी पढ़े -इंदौर में BJP चीफ नितिन नवीन ने बड़ी योजना का किया शुभारंभ, करीब 50 लाख ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उज्जैन के राम घाट पर 'आशीर्वाद दीया' प्रज्जवलन समारोह का आयोजन गुरुवार को शाम 6.45 बजे हुआ। इसकी शुरुआत भाजपा राष्ट्रीय प्रमुख नितिन नवीन और सीएम मोहन यादव ने दीप जलाकर की। इसके बाद पूरे घाटों पर दीप जलाए गए। इसमें रामघाट, दत्त अखाड़ा और महाकाल लोक समेत प्रमुख स्थान शामिल है। इसके जरिए भाजपा ने सेवा और संकल्प का संदेश दिया है।
इससे पहले नितिन नवीन और सीएम मोहन यादव ने सांधू संतों को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मप्र भाजपा संगठन प्रमुख हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे।
Created On :   17 Sept 2026 7:22 PM IST













