MP News: राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर निकल रहे सांप, VIP लाउंज में जा घुसा

राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर निकल रहे सांप, VIP लाउंज में जा घुसा
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच डोम में निकला सांप, जिस मंच से राहुल गांधी छात्रों से करेंगे संवाद, वहां निकले सांप काला कोबरा देख डोम में काम कर रहे मजदूरों में मची अफरा-तफरी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद शनिवार 19 सितंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे है। लेकिन उससे पहले कार्यक्रम स्थल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर सांप निकल रहे है। कार्यक्रम की तैयारियों के बीच डोम में सांप निकला, सांप वहां निकला जहां से गांधी छात्रों से संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि जिस मंच से राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे, उसके पास सांप नजर आया है। कार्यक्रम की तैयारियों में लगे मजदूरों ने डोम के पास काला कोबरा देखा, इससे डोम में काम कर रहे मजदूरों में मची अफरा-तफरी मच गई, उसके बाद सांप सीधे VIP लाउंज में जा घुसा।

आपको बता दें पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए आयोजकों के सामने 31 कड़ी शर्तें रखी हैं। इनमें 1500 स्वयंसेवक तैनात करने से लेकर 6 प्रवेश और 8 निकास द्वार बनाने, 40 नाइट-विजन सीसीटीवी लगाने और आपात स्थिति में 12 मिनट में स्थल खाली कराने की योजना तैयार करने के निर्देश शामिल हैं।



Created On :   18 Sept 2026 2:01 PM IST

Tags

Next Story