JP Nadda-CM Mohan Yadav Meeting: दिल्ली में CM मोहन यादव और जेपी नड्डा की बैठक, MP से जुड़े मुद्दों पर मंथन

भास्कर ब्यूरो, नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नई दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) से हुई। यह बैठक दोनों नेताओं की जेपी नड्डा के कार्यालय में हुई। इस दौरान प्रदेश से जुड़े कई अलग-अलग अहम विषयों पर चर्चा हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश से संबंधित कई लंबित मामलों पर केंद्रीय मंत्री और सीएम मोहन यादव ने चर्चा की। इनके अलावा, केंद्र सरकार के लंबित अलग-अलग प्रकरणों से जुड़े मामलों में भी बातचीत की गई। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इन मामलों के जल्द से जल्द निराकरण एवं आवश्यक सहयोग के लिए अपनी बात रखी।
Created On :   18 Sept 2026 10:59 PM IST
Next Story














