उपचुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में ममता को बड़ा झटका, नंदीग्राम से उनकी पार्टी उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, कांग्रेस कैंडिडेट को देगी समर्थन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को आज बड़ा झटका लगा है। पहले पार्टी का चुनाव चिह्न और नाम छीना गया, उन्हें पार्टी का नया नाम और चुनाव चिह्न दिया गया। उसके बाद ममता बनर्जी गुट की पार्टी, ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी संचिता प्रधान डे ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है। ऐसे में अब ममता एआई टीएमसी नंदीग्राम उपचुनाव नहीं लड़ पाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक संचिता प्रधान डे की सीएम सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात ही थी, उसके बाद उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। ममता बनर्जी की पार्टी अब कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देगी।
ममता बनर्जी ने उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा लोकतंत्र के लिए यह एक काला दिन है। ममता ने आगे कहा शिवसेना को भी ऐसे ही तोड़ा गया था।
यह भी पढ़े -तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज, ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी को आयोग से झटका, 18 सितंबर तक मांगा विकल्प
ममता ने ईसी के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए, राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई कहा। ममता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव को हाइजैक किया है। उन्होंने भाजपा पर संविधान खत्म करने और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बीजेपी को जुमला पार्टी कहा। इससे पहले ममता को तब झटका लगा जब चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी टीएमसी का नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज किया था और अब उनकी पार्टी का नया ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और चुनाव चिह्न फुटबॉल दिया।
Created On :   18 Sept 2026 4:33 PM IST













