JDU Meeting: जेडीयू में होगी बड़ी टूट? नीतीश कुमार की बैठक में ललन सिंह के ना पहुंचने पर गरमाई राजनीति

डिजिटल डेस्क, पटना। 18 सितंबर को जेडीयू की एक अहम बैठक हुई है, जिसमें पार्टी के विधायक और विधान परिषद के सदस्य शामिल हुए थे। लेकिन ललन सिंह बैठक में नहीं पहुंचे हैं, वह केंद्र सरकार के मंत्री हैं। उनकी गैरमौजूदगी पर कुछ नेताओं से सवाल भी पूछा गया है। इस पर जेडीयू नेताओं ने कहा है कि हो सकता है वह अपने मंत्रालय के कामों में व्यस्त हों। वहीं, आरजेडी ने भी इस मुद्दे को लेकर जेडीयू पर निशाना साधा है और पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया है। बैठक में बिहार के विकास, कानून और सरकार के काम से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस दौरान ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी कार्यक्रम में नजर आए हैं।
ललन सिंह के नहीं आने पर क्या कहा गया?
ललन सिंह के बैठक में नहीं पहुंचने पर जेडीयू के कुछ नेताओं से सवाल किया गया है। विधायक विनय चौधरी ने कहा है कि ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर बैठक में नहीं थे। दोनों केंद्र में मंत्री हैं तो हो सकता है कि वे अपने काम में व्यस्त हों। वहीं, विधायक अजीत कुमार ने कहा कि ललन सिंह को बैठक में आना चाहिए था।
यह भी पढ़े -गुना में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 'नमो ड्रोन दीदी' के साथ उड़ाया ड्रोन, महिलाओं की तकनीकी दक्षता की सराहना
आरजेडी ने किया बड़ी टूट का दावा
ललन सिंह के नहीं आने पर आरजेडी ने जेडीयू पर निशाना साधा है और पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि जेडीयू में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के अंदर चल रही खींचतान आगे बढ़ सकती है और जेडीयू में बड़ी टूट हो सकती है। यह आरजेडी नेता का दावा है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इन बातों पर कहा कि ललन सिंह से उनकी रोज बात होती है। उन्होंने बताया है कि पिछली शाम भी दोनों की बात हुई थी। संजय झा ने यह भी कहा कि बैठक विधायकों और एमएलसी के लिए थी। सांसदों के लिए ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया था।
बैठक में क्या हुआ, निशांत भी दिखे
बैठक करीब तीन घंटे तक चली है, जिसमें नए विधायकों को विधानसभा के काम के बारे में बताया गया है। इसके अलावा बिहार की अर्थव्यवस्था, विकास, कानून बनाने और उसे लागू करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई है। राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारों को लेकर भी जानकारी दी गई है। इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार के बेटे और मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद थे और उनके साथ नीतीश कुमार भी नजर आए हैं। बैठक में नेताओं ने दोनों के समर्थन में नारे लगाए हैं।
Created On :   18 Sept 2026 4:50 PM IST













