DUSU चुनाव 2026: छात्र संघ के चुनावी मैदान में 20 उम्मीदवार, रात साढ़े सात बजे तक वोटिंग, कल 19 सितंबर को होगी मतगणना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन DUSU चुनाव 2026 का मतदान जारी है। वोटिंग आज 18 सितंब को सुबह साढ़े आठ बजे से शुरु हुई, जो रात साढ़े सात बजे चलेगी। आपको बता दें डे-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए वोटिंग सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक है, जबकि इवनिंग कॉलेज के विद्यार्थी दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान कर सकेंगे। मतगणना 19 सितंबर को होगी।
छात्र चुनाव के बीच कई कॉलेज में छोटी मोटी झड़पों और कहासुनी की खबर सामने आई। हंसराज कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत देखने को मिली। चुनाव के बीच में तनाव बना हालांकि पुलिस ने माहौल को बिगड़ने नहीं दिया और स्थिति को संभाल लिया। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इस चुनाव में नतीजे आने के बाद जीत के जश्न सड़कों पर नहीं बनाया जाएगा, जश्न के पारंपरिक तरीकों में बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़े -चुनाव के बीच एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा बड़ा दावा, परिवार को उठाए जाने की कही बात
DUSU चुनाव 2026 में चार मुख्य पदों प्रेसिडेंट, वाइस-प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के पूरे पैनल हैं, जबकि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। छात्र चुनाव में कहीं आतिशबाजी, नारेबाजी और बागी प्रत्याशियों का हरकतें सामने आई। कॉलेज के बाहर सड़कों पर पर्चियां पड़ी हुई नजर आई।
DUSU कार्यकारी अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा NSUI हार की बैखलाहट में है। इस दौरान मान ने ABVP के 4-0 से जीत का दावा किया है। इसके अलावा NSUI पर फेक आईडी कार्ड बनाकर बोगस वोट कराने का बड़ा आरोप लगाया है।
Created On :   18 Sept 2026 5:22 PM IST












