Semicon India-2026: सेमीकंडक्टर निवेश को लेकर CM मोहन यादव की अहम बैठक, स्वीडन-जापान के प्रतिनिधियों से चर्चा

सेमीकंडक्टर निवेश को लेकर CM मोहन यादव की अहम बैठक, स्वीडन-जापान के प्रतिनिधियों से चर्चा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह सेमीकॉन इंडिया-2026 के कार्यक्रम में शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह सेमीकॉन इंडिया-2026 के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर उनकी मुलाकात स्वीडिश एवं जापानी प्रतिनिधिमंडलों के साथ हुई। इस संवाद में सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश के अवसरों, प्रौद्योगिकी सहयोग तथा संभावित साझेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने एमपी पवेलियन का भ्रमण किया और सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

सीएम यादव ने पारस सेमीकंडक्टर्स, थॉमसन सेमीकंडक्टर्स, स्प्रिंट्रॉनिक्स एआई, एनएक्सपी इंडिया, मार्वेल सेमीकंडक्टर, एलएंडटी सेमीकंडक्टर्स, स्वदेसआईसी सेमीकंडक्टर्स के प्रतिनिधियों से निवेश, तकनीकी सहयोग एवं उद्योग विस्तार की संभावनाओं के लेकर चर्चा की। इसके साथ ही इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री ग्रुप (ISIG) के प्रतिनिधिमंडल से भी संवाद किया। इनमें जापान की एक्रेटेक, कैनन, काइजो, ऑक्साइड कॉरपोरेशन, स्केल फोटोनिक्स और IMPUTE Inc शामिल है। इनके अलावा उन्होंने कोरिया की हनव्हा और जेनेसैम मौजूद रहे। साथ ही अमेरिका की मैकडर्मिड अल्फा कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री ने चिप डिजाइनिंग एवं सेमीकंडक्टर के क्षेत्र को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान किश्किंधा इंटरनेशनल, डिजीकॉम, सिग्निट्यूड, स्टेमरोबो टेक्नोलॉजीज, ट्रूचिप सॉल्यूशंस, बनश्री सेमीकंडक्टर्स, वीएलएसआई एक्सपर्ट और न्यूमिजो सेमीकंडक्टर्स के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनके साथ निवेश, तकनीकी सहयोग और उद्योग विस्तार की संभावनों पर बातचीत हुई।

Created On :   18 Sept 2026 7:19 PM IST

Tags

Next Story