UPI Charge Protest: UPI चार्ज के खिलाफ इंदौर व्यापारी संगठनों का बड़ा ऐलान, विरोध दर्ज कराकर मनाएंगे 'NO UPI DAY'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा का UPI पेमेंट करने पर 0.4 प्रतिशत का चार्ज लेने का ऐलान किया है। इसके बाद अब व्यापारिक वर्ग इसका विरोध करने की प्लानिंग बना रहा है और इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के सबसे बड़े बिजनेस सेंटर इंदौर से हो सकती है। जानकारी मिली है कि 50 व्यापारिक संगठनों ने बड़ा फैसला लिया है कि 23 सितंबर, 2026 को आंदोलन करने वाले हैं।
यह भी पढ़े -इंदौर में BJP चीफ नितिन नवीन ने बड़ी योजना का किया शुभारंभ, करीब 50 लाख ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
यह भी बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को व्यापारिक संगठन 'NO UPI DAY' मनाने वाले हैं। यानी इस दिन वे UPI से कोई लेन-देन नहीं करने वाले हैं। इस मामले की रूपरेखा तय करने के लिए व्यापारिक संगठनों ने शुक्रवार (18 सितंबर) की शाम शहर के अहिल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स में अहम बैठक बुलाई है। यहां पर आंदोलन और UPI चार्ज को लेकर गहन चर्चा की जाएगी।
Created On :   18 Sept 2026 6:45 PM IST












