- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- आगर मालवा में बड़ा हादसा, नाले में...
Agar Malwa Accident: आगर मालवा में बड़ा हादसा, नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार, 8 की मौत

डिजिटल डेस्क, अगर मालवा। मध्यप्रदेश के आगर मालवा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले के नलखेड़ा में श्रद्धालुओं से भरी कार नाले में बह गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कार में सवार 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष हैं।
मां बगलामुखी मंदिर से लौट रहे थे
श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन नलखेड़ा पहुंचे थे। लौटते समय बरसाती नाले को पार वक्त उनकी कार पानी के तेज बहाव में आकर बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश की वजह से नाले में पानी का बहाव तेज था। श्रद्धालुओं की कार तेज बहाव के चपेट में आ गई और बह गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रशासन की टीम शवों को निकालने और उनकी पहचान करने में जुटी हुई है।
बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान नलखेड़ा में करीब 4 इंच बारिश हुई है। इसी के चलते मां बगलामुखी मंदिर के सामने से बहने वाले नाले में पानी का बहाव तेज हो गया, जिसके चपेट में श्रद्धालुओं की कार आ गई।
Created On :   19 Sept 2026 12:14 PM IST














