- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीधी
- /
- शहर में विश्वविद्यालय हेतु तिरंगा...
सीधी न्यूज: शहर में विश्वविद्यालय हेतु तिरंगा यात्रा की आवाज गूंजी

डिजिटल डेस्क सीधी |सीधी में विश्वविद्यालय स्थापना हेतु पूरे सीधी शहर में जीडीसी सीधी एवं संजय गांधी कॉलेज सीधी सहित अन्य कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरे शहर में आवाज गूंजी है और यह पैदल तिरंगा यात्रा शुक्रवार संजय गांधी कॉलेज के पास से शुरू होकर नए बस स्टैंड,पुरानी सीधी के पास लालता चौक,पुराना बस स्टैंड,गांधी चौराहा सम्राट चौराहा से होते हुए दिन भर में कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन सीधी को ज्ञापन सौंपा गया।छात्र संगठन का नेतृत्वकर्ता शोध छात्र इन्द्रलाल पटेल ने कहा कि जिले में विश्वविद्यालय का महत्व उन्हीं छात्रों से जाना जा सकता है जो अच्छे कोर्स के लिए बाहर जाकर समस्याओं को झेलते हुए महंगी शिक्षा प्राप्त करते हैं या सीधी में प्रतिवर्ष शासकीय महाविद्यालयों में एडमिशन पाने के लिए धरना देने के बाद भी नहीं मिल पाता। यात्रा लंबी एवं धूप होने के बावजूद छात्र छात्राओं में कहीं उत्साह कम नहीं दिखा।ज्ञापन का वाचन जीडीसी सीधी की एमएससी की छात्रा ज्योति ने किया। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्थापित न होने तक मांग जारी रखने का भी संकल्प लिया है।तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहे छात्र-छात्राओं मेंइंद्रलाल, ज्योति पटेल,केशकली सिंह, प्रांजल कुमार पाठक,श्वेता शुक्ला,कृपाशंकर पटेल, खुशी द्विवेदी,गणेश पनिका,संजय कुमार यादव,रामायण सोंधिया,मनीष कुमार, अल्केश कुमार, दिग्विजय साहू,संजय प्रजापति,अनूप सिंह जानम, अभिषेक कुमार,अर्पित पटेल,रोशनी केवट,राजवती सिंह,अर्चना यादव, विजय पटेल,अजय केवट, हेमा सिंह,मंजू रावत,गीतांजलि पटेल,वर्षा साकेत,सुभाष पटेल, आदित्य पांडे,प्रतिमा पटेल,प्रमिला साहू,पूजा जायसवाल,अमृता साहू,पार्वती यादव, रोहित मिश्रा,विनीत पांडे, नफीस खान,रंजन विश्वकर्मा, वीरेंद्र पटेल,ओम प्रकाश यादव,प्रिंस साकेत,दिवाकर साहू, नागेंद्र कुमार कुशवाहा,देवांश कुमार बैस, कुलदीप सिंह,अभिनव कुमार वर्मा, सुमित, दिलखुश साहू,अमित सिंह चौहानदीपांजलि, ऋषि पटेल, अमृतेश रावत,अनिल एवं अन्य छात्र छात्राएं शामिल रहें
Created On :   10 Oct 2026 5:50 PM IST












