singrauli news: देवसर हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, कार-मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर

देवसर हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, कार-मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर
कार चालक गंभीर घायल; प्राथमिक उपचार के बाद बैढ़न ट्रॉमा सेंटर रेफर

डिजिटल न्यूज़ सिंगरौली

सिंगरौली जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले के देवसर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्थुआ के भर्रा में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार और मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 112 की मदद से घायल कार चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण घायल को बैढ़न ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहने की सूचना है।

Created On :   2 Oct 2026 3:24 PM IST

Tags

Next Story