Umaria news: वन विभाग की अनुमति के पेंच में फंसा सड़क का एक बड़ा हिस्सा

वन विभाग की अनुमति के पेंच में फंसा सड़क का एक बड़ा हिस्सा

डिजिटल न्यूज़ उमरिया

एनएच-43 से लगे लोढ़ा टगराटोला होते ही करीब आधा दर्जन गांव को जोड़ने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा सालों से वन विभाग की अनुमति के पेंच में फंसा हुआ है। वन विभाग का कहना है कि निर्माण एजेंसी को ऑनलाइन पोर्टल में सारी कार्रवाई करनी है। दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग का कहना है कि औपचारिकता के बाद भी अनुमति में देरी हो रही है। दूसरी तरफ सड़क निर्माण में देरी के चलते ग्रामीणों को आवागमन दूभर हो चुका है। बरसात होते ही कच्ची सड़क में गड्ढे निकल आए हैं। वाहनों के पहिए समा जाते हैं। रात के अंधेरे में कई बार ग्रामीणों के वाहन फंसकर बिगड़ चुके हैं। स्थिति यह है कि बरसात के दौरान लोग यहां से आवागमन करने में ही संकोच करते हैं। यह स्थिति काफी सालों से बनी हुई है। सड़क निर्माण में हो रही देरी से लोगों को खासी नाराजगी है। बरसात में स्थानीय लोगों का रोजमर्रा कार्य प्रभावित होता है।बताया गया है कि नरवार-25, बरमानी गांव से करीब चार किलोमीटर क्षेत्र में चंदिया वन विभाग पड़ता है। जंगल के भीतर से गुजरने वाली सड़क का डामरीकरण टेंडर वर्क ऑर्डर हो चुका है। अब काम करने के लिए निर्माण एजेंसी को वन विभाग की अनुमति नहीं मिल रही। निर्माण एजेंसी विभाग का कहना है कि उन्होंने कई बार इसके लिए प्रयास किया है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।

Created On :   9 Sept 2026 7:46 PM IST

Tags

Next Story