Umaria news: जिला मुख्यालय के समीप कागजों में पनप रही नर्सरी, मौके पर सिर्फ 10-20 पौधे मौजूद

जिला मुख्यालय के समीप कागजों में पनप रही नर्सरी, मौके पर सिर्फ 10-20 पौधे मौजूद
पौधरोपण में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता

डिजिटल न्यूज़ उमरिया

उमरिया जिले की करकेली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कछरवार में "एक पेड़ मां के नाम" योजना के तहत किए गए पौधरोपण में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और फर्जीवाड़ा की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिए गए शिकायती आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत में कागजों पर नर्सरी खड़ी की जा रही है, जबकि मौके पर केवल कुछ बिखरे हुए पौधे ही दिखाई दे रहे हैं। लापरवाही के कारण 2500-3000 पौधे में से सिर्फ कुछ ही बचे हैं। चौकीदार की फर्जी हाजिरी लगाई ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि ग्राम पंचायत कछरवार में फर्जी तरीके से कार्य कराया गया है। इसमें रोजगार सहायक छोटू यादव और सचिव शिवनंदन नाथ द्वारा सरपंच को बिना सूचना के जानकारी दिए मनमाने तरीके से फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है, जिससे शासकीय राशि का भारी दुरुपयोग हो रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पीक सीजन के समय 2000 से 2500 पौधे लगाए जाने का दावा किया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि मौके पर केवल 10 से 20 पौधे ही शेष बचे हैं। देखरेख के अभाव में अधिकांश पौधे पहले ही नष्ट हो चुके हैं। इसके बावजूद रोजगार सहायक और सचिव द्वारा चौकीदार के स्थान पर अपने मोहल्ले के लोगों की फर्जी उपस्थिति दर्ज कराकर लगातार सरकारी राशि निकाली जा रही है।

Created On :   9 Sept 2026 7:45 PM IST

Tags

Next Story