उमरिया न्यूज: मानपुर, नौसैराबाद वृत्त क्षेत्र में छापेमारी, महुआ लाहन जब्त

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संबंध में लगातार सूचनाएं एकत्रित करते हुए निरंतर कार्रवाई की जा रही है
भास्कर न्यूज उमरिया सागर में जहरीली शराब कांड के बाद आखिरकार मंगलवार को आबकारी अमले ने एक्शन लिया है। नौसैराबाद व मानपुर वृत्त क्षेत्र के गांवों में टीमों ने दबिश दी। करीब 25 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 690 कि.ग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। कुल 14 प्रकरण में जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग रुपये 72,750 आंकीलित की गई है। जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शासन के राजस्व हित, जनस्वास्थ्य तथा लोकहित की दृष्टि से विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त-मानपुर एवं वृत्त नौसैराबाद के ग्राम ताला, चिल्हारी, महरोई, खेरवा, पलझा, देवगवां, बंधवाटोला, चंगेरा में कुल 25 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 690 कि.ग्राम महुआ लाहन जब्त कर कुल 14 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग रुपये 72750 आंकीलित की गई है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संबंध में लगातार सूचनाएं एकत्रित करते हुए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री पिंकी हिंदूजा, आबकारी उपनिरीक्षक अमितेष सिंह, अवध प्रताप सिंह बघेल, विद्या सिंह, राजपति प्रजापति एवं आबकारी आरक्षक अंजलि गौतम कार्रवाई में सम्मिलित रहे।

Created On :   9 Sept 2026 7:51 PM IST

Tags

Next Story