उमरिया न्यूज: इंद्रदेव को प्रसन्न करने अखंड मानस का पाठ

15 अगस्त 2026 को विशेष रूप से श्री हनुमत् रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
डिजिटल डेस्क उमरिया। जिले के खलेसर घाट स्थित श्री हनुमान मंदिर में अखंड मानस पाठ का गायन शुरू कर दिया गया है। हर साल सावन माह मे यह पाठ किया जाता है। ऐसी मान्यता है की इससे प्रसन्न होकर इंद्रदेव अच्छी बारिश करते हैं। क्षेत्र मे अच्छी फसल और लोग धन धान्य से सम्पन्न होते हैं। प्रबंध समिति अनुसार आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में सात दिवसीय भव्य अखंड रामायण पाठ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। यह सप्तदिवसीय अखंड रामायण पाठ 07 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक निरंतर चलेगा। इसके उपरांत, स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 को विशेष रूप से श्री हनुमत् रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन हवन और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे श्री हनुमान मंदिर, खलेसर घाट, उमरिया में आयोजित होने वाले इन सभी धार्मिक कार्यक्रमों में सहपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और महाप्रसाद ग्रहण करें।

Created On :   8 Aug 2026 4:42 PM IST

Tags

Next Story