उमरिया न्यूज: जीरो ढाबा के पास बीती रात बड़ा फॉल्ट,

11 केवी लाइन की केबल अचानक जल गई
डिजिटल डेस्क उमरिया। बिरसिंहपुर पाली उपक्षेत्र अंतर्गत आने वाले जीरो ढाबा के पास बीती रात 11 केवी लाइन की केबल अचानक जल गई। इस गंभीर फॉल्ट के कारण दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह केबल हर साल जलती है, इसके बावजूद बिजली विभाग इस समस्या का कोई स्थाई समाधान निकालने के बजाय हर बार सिर्फ कामचलाऊ (अस्थाई) समाधान देकर औपचारिकता पूरी कर लेता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा आए दिन मेंटेनेंस के नाम पर कई-कई घंटे और कभी-कभी पूरा-पूरा दिन बिजली काट दी जाती है। विभाग का दावा होता है कि यह कटौती लाइनों को दुरुस्त करने के लिए की जा रही है, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। मेंटेनेंस के नाम पर सब कुछ कागजी और हवा-हवाई साबित हो रहा है, जिसका खामियाजा क्षेत्र की आम जनता और किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

Created On :   8 Aug 2026 3:38 PM IST

Tags

Next Story