Afghanistan Vs India 2nd T20: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 160 रन का टारगेट, जादरान ने बनाए 37 रन, नीतीश रेड्डी ने झटके 3 विकेट

अफगानिस्तान ने भारत को दिया 160 रन का टारगेट, जादरान ने बनाए 37 रन, नीतीश रेड्डी ने झटके 3 विकेट
दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत के सामने 160 रन का टारगेट रखा है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत के सामने 160 रन का टारगेट रखा है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।

अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। उनके अलावा राशिद खान ने 28 और मोहम्मद नबी ने 20 रन का योगदान दिया।

नीतीश रेड्डी ने झटके 3 विकेट

भारत की ओर से ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बबुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली।

तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। टीम इंडिया अभी सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई।

अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदीकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

Created On :   15 Sept 2026 9:42 PM IST

Tags

Next Story