'जस्सी' जैसा सच में कोई नहीं: कमबैक मैच में छाए जसप्रीत बुमराह, दूसरी ही गेंद पर विकेट झटककर बना डाला महारिकॉर्ड

कमबैक मैच में छाए जसप्रीत बुमराह, दूसरी ही गेंद पर विकेट झटककर बना डाला महारिकॉर्ड
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। इसी साल फरवरी-मार्च में खेले गए टी20 वर्ल्डकप के फाइनल के बाद टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे बुमराह ने अपने कमबैक की दूसरी ही गेंद पर विकेट लेकर क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए।

बुमराह ने मैच के और अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को अपना शिकार बनाया। उनकी बैक ऑफ लेंथ गेंद पर गुरबाज चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े अभिषेक शर्मा के हाथों में समा गई।

इस विकेट के साथ ही बुमराह के टी20 क्रिकेट में 350 विकेट हो गए। यह मुकाम हासिल करने वाले वह भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामले में पहले स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके नाम 363 विकेट हैं। अगर ओवरऑल भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो युजवेंद्र चहल (396) और भुवनेश्वर के बाद बुमराह 350+ टी20 विकेट लेने वाले महज तीसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। बुमराह ने यह कारनामा अपने 284वें टी20 मैच की 281 पारियों में 22 से भी कम की औसत से किया।

'जस्सी' के नाम से फेमस बुमराह के टी20 करियर की बात करें तो वह शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 96 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने करीब 19 की एवरेज और 7 से भी कम की इकोनॉमी रेट से 122 विकेट लिए हैं। भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और 2026 का विनर बनाने में बुमराह की सबसे अहम भूमिका रही।

वहीं आईपीएल की बात करें तो जसप्रीत बुमराह 2013 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने अब तक 158 मैचों में 187 विकेट लिए हैं। उन्होंने मुंबई को पांचों आईपीएल खिताब जिताने में बड़ा रोल अदा किया है।

Created On :   14 Sept 2026 1:17 AM IST

Tags

Next Story