IND Vs AFG 1st T20: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 157 रन का टारगेट, अर्शदीप ने झटके 3 विकेट, उमरजई की तूफानी फिफ्टी

अफगानिस्तान ने भारत को दिया 157 रन का टारगेट, अर्शदीप ने झटके 3 विकेट, उमरजई की तूफानी फिफ्टी
अफगानिस्तान ने पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 157 रन का टारगेट रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अफगानिस्तान ने पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 157 रन का टारगेट रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए।

उमरजई की तूफानी पारी

अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पॉवरप्ले में ही उसके चार विकेट गिर गए। रहमानुल्लाह गुरबाज 0, इब्राहिम जादरान 11, सेदिकुल्लाह अटल 13 और गुलबदीन नाइब 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दर्विश रसूली भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 2 रन बनाकर आउट हो गए। 43 रन पर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन रवाना हो गई थी। इसके बाद मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई ने टिककर बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। नबी 33 रन बनाकर आउट हो गए।

एक तरफ विकेट गिरते रहे लेकिन उमरजई दूसरी छोर पर संभलकर खेलते रहे। उन्होंने 44 गेंदों पर 66 रन की बेहतरीन पारी खेली।

अर्शदीप सिंह ने झटके 3 विकेट

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला। वहीं दो अफगान बल्लेबाज रन आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

अफगानिस्तान - इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

Created On :   13 Sept 2026 9:28 PM IST

Tags

Next Story