IND Vs AFG: संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी, पहले टी20 में कौन खेलेगा? कप्तान अय्यर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी, पहले टी20 में कौन खेलेगा? कप्तान अय्यर ने दिया चौंकाने वाला जवाब
भारतीय टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। इस मैच में टीम इंडिया के सामने दुविधा होगी कि वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से प्लेइंग-11 में किसे शामिल किया जाए।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। इस मैच में टीम इंडिया के सामने दुविधा होगी कि वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से प्लेइंग-11 में किसे शामिल किया जाए। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव को संजू की जगह अंतिम ग्यारह में खिलाया गया था। पिछले कुछ टी20 मुकाबलों को देखें तो वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग के लिए सही साबित हुई है।

शानदार फॉर्म में नजर आए सैमसन

प्रैक्टिस सेशन के दौरान वैभव संजू की तुलना में अधिक संतुलित नजर आए। वहीं, वैभव को जसप्रीत बुमराह की गेंदें फेस करने में मुश्किलें आईं। हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो। दूसरी बात यह है कि बुमराह वर्ल्ड लेवल के गेंदबाज हैं और अफगानिस्तान के पास वैसा कोई गेंदबाज भी नहीं है।

कप्तान ने बताया सिरदर्द

वहीं मैच के पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अय्यर से प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे हेड कोच गौतम गंभीर और अपने लिए बड़ा सिरदर्द बताया। उन्होंने कहा, 'टीम में ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का होना एक तरह की लक्जरी है क्योंकि ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों के बीच से किसी एक को चुनना और किसी को बाहर बैठाना एक बेहद करीबी और पेचीदा फैसला होगा।

Created On :   13 Sept 2026 1:28 AM IST

Tags

Next Story