Women's Asia Cup 2026: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से रौंदा कर फाइनल में बनाई जगह, अब रविवार को भारत से होगा महामुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला गया। शुक्रवार (11 सितंबर) को हुए मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। श्रीलंका की खराब शुरुआत हुई है थी लेकिन उसने अच्छा कमबैक किया और पाकिस्तान को धूल चटा दिया। अब दुबई में रविवार (12 सितंबर) को भारत और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का खिताबी मैच खेला जाएगा।
यह भी पढ़े -विमेंस एशिया कप फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी, दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर बनाए 130 रन
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। उसने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे। टीम की लिए कप्तान फातिमा सना ने 36 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 47 रनों की पारी खेली थी। शावाल जुल्फिकार ने 16 गेंदों में 24 रन, गुल फिरोजा ने 32 गेंदों में 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर चेज कर लिया।
यह भी पढ़े -कॉनर एस्टरहुइजेन ने खेली शतकीय पारी, साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में नामीबिया को 157 रनों से रौंदा
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका टीम
इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), संजना कविंदी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या।
पाकिस्तान टीम
मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, सादिया इकबाल
Created On :   12 Sept 2026 12:29 AM IST











